Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 में एक लाख नौकरियां देने की तेयारी की है। जिसको लेकर बीते दिनों परीक्षा का कैलेंडर भी जारी किया गया था। इसको लेकर बीकानेर देहात भाजपा के अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।


पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का राजस्थान के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार हेतु एक साल में एक लाख नौकरी भर्ती परीक्षा कलेंडर जारी किया गया है। पंचारिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताकर धन्यवाद दिया। श्याम पंचारिया ने कहा यह प्रशासनिक निर्णय ही नहीं अपितु संवेदनशीलता एवं युवाओं के प्रति विश्वास का प्रतीक है युवा तैयारी करें। प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के साथ है।



