Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 445 आरडी में 12 जनवरी की शाम को करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चक 1 एसएलडी निवासी किशनलाल पुत्र हरीराम जाट ने पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई बाइक पर जा रहा था। इस दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



