Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। युवती के साथ मारपीट कर सोने के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांचू पुलिस थाने में निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने विशनाराम, शंकरलाल, प्रमाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 दिसंबर की सुबह 10 बजे के आसपास की है।


इस संबंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की और थाप-मुक्कों से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी के गले में पहने सोने के पांच फूलड़े, दो सोने के कानों में पहने झूमके और एक मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



