Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 वर्षीय बालक की छोटी भूल से जीवन समाप्त हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के रोही भोलासर में 11 जनवरी की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता सुखराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 15 वर्षीय बेटे सुनीलप ने खेत में भूलवश स्प्रे पी ली। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





