National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 43 साल के प्रशांत का निधन दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर हुआ। पीटीआई के अनुसार, सिंगर-एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आने बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर मशहूर हुए थे। वह वेब सीरीज पाताललोक के दूसरे पार्ट में भी नजर आए थे।


प्रशांत इसके अलावा सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने वाले हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने अपना पहला एल्बम धन्यवाद रिलीज किया था। उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए। प्रशांत सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। साल 2010 में उन्होंने नेपाली फिल्म गोरखा पलटन से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अंगालो यो माया को, किन माया मा, निशानी और लाडैन जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।



