Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में सर्दी का सितम जारी है। शीतकालीन अवकाश के बाद सर्दी के चलते अधिकांश राजस्थान में 10 जनवरी तक कलक्टर ने अवकाश घोषित किया था और आज रविवार के चलते फिर छुट्टी हो गयी।


ऐसे में आज अनेक जिलों में सर्दी के चलते स्कूलों के खोलने को लेकर रिव्यु किया गया। जिसके बाद बीकानेर में कलक्टर नम्रता वृष्णि ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार अब कल से स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक लगेंगे।
वहीं सर्दी के सितम के चलते प्रदेश के चार जिलों में अब तक अवकाश और आगे बढ़ा दिया गया है। जिनमें जयपुर, नागौर, जैसलमेर, झुझुनूं शामिल है।
जयपुर और नागौर जिलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 और 13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। जैसलमेर जिले में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह झुझुनूं में भी 8वीं तक के बच्चों की दो दिन आगे छुट्टियां बढ़ा दी है।
मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को अलवर, डीग, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें चूरू और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का रेड अलर्ट रहेगा। केन्द्र के अनुसार आगामी सात दिन मौसम शुष्क रहेगा। घने से अतिघना कोहरा और अतिशीतलहर दर्ज की जाएगी।



