खेलकूद प्रतियोगिता में सुजाता ने दिखाया कमाल, जीते 17 मेडल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 45वीं अंतर बटालियन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 14वीं आरएसी प्लाटून कमांडर सुजाता सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 17 मेडल प्राप्त किये। सुजाता ने प्रतियोगिता के दौरान 9 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल व एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया । सुजाता ने महिला वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई और अपनी बटालियन का नाम गौरावित किया।

 

सुजाता ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें जब गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ उससे उनके उत्साह में बढ़ोतरी हुई और उसके बाद उन्होंने लगातार प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बटालियन के लिए मेडल प्राप्त किये। महिला वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान सुजाता अपने उत्कृष्ट खेल के चलते सबसे आकर्षित खिलाड़ी रही। सुजाता ने कहा कि कोई भी कार्य हो उसे शिद्दत से करोगे तो मंजिल आसान होगी। मैंने हर खेल में ईमानदारी और लक्ष्य निर्धारित करते हुए खेला जिसके परिणाम सभी के सामने हैं। उन्होंने बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी बेटियों को शिक्षा पर ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि लग्न के साथ कंपटीशन की तैयारी करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!