Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सोशल मीडिया इंफ्ल्यूसर के खिलाफ गंदा गालियां देने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में वल्लभ गार्डन निवासी रिड़मल ङ्क्षसह ने सोनू राजपुरोहित, मोनिका, करिश्मा, सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।


घटना 10 जनवरी की पौने बारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसके पोते को कुते ने काट लिया। जिस पर वह शिकायत करने आरोपित के पास गया तो आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए गंदी गालियां दी और अश्लील इशारे किए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई शारदा को सौंपी है।



