सार्दुल सिंह सर्किल क्षेत्र में हंगामा, कई संदिग्ध डिटेन, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सार्दुल ङ्क्षसह सर्किल पर जमीन को लेकर हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सार्दुल सिंह सर्किल क्षेत्र की है। जहां पर देर शाम को जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया और कुछ लोग होटल में घुसे। इस दौरान दूसरा पक्ष सामने हो गया और हाथापाई भी हुई।

 

 

सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल और कोटगेट एसएचओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से 5-7 लोगों को डिटेन किया है। इस सम्बंध में सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कई संदिग्धों को डिटेन किया हे। जिनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस सम्बंध में एक पक्ष की और से रिपोर्ट भी दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!