आईजी की टीम का एक्शन, हजारों नशीली गोलियां और पिस्टल की जब्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईजी हेमंत कुमार शर्मा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियां और पिस्टल जब्त की है। यह कार्रवाई स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने जामसर क्षेत्र में सूचना के आधाार पर एक गंगानगर नंबर की कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में से
120 डिब्बों में भरी 24 हजार नशीली गोलियों के साथ धर्मप्रीत को गिरफ्तार किया है। वहीं श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लवप्रीत शर्मा, सुमेर सरा के पास से 32 बोर की पिस्टल और कारतूसों के साथ दस्तयाब किया है। जिनसे पूछताछ जारी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!