अधिकारी के साथ ऐप और व्हाट्सअप से लाखों की ठगी-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोबाइल ऐप और व्हाट्सअप से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में वरिष्ठ सहायक इन्द्रा गांधी नगर परियोजना के अनिल कुमार जीनगर ने धनेश कुमार संचालक एमएम इक्वालिटी ऐप, मनीषा सिंह, ईसी मार्केट गु्रप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

घटना आईजीएनपी कॉलोनी में 23 जुलाई 2025 की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे ऐप में पैसे निवेश करने और अत्यधिक लाभ होने का झांसा दिया। जिसके चलते परिवादी उनकी बातों में आ गया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने लोभ,लालच देकर उसके साथ 4 लाख 15 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!