Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाडिय़ों में सवार होकर आए युवकों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हमला करने और मारपीट कर पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चानी कोलायत के रहने वाले हेमराम पुत्र मूलाराम कुम्हार ने मनीष, अंकित, अशोक, गोपी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 8 जनवरी की शाम को करीब सवा चार बजे के आसपास सियाग पेट्रोल पंप के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त सुनील के साथ दुकान से सामान ले रहे थे।


इस दौरान तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए युवक हथियार के साथ उतरे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने लाठियों से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके शरीर पर चोटें आयी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर उसके पास से 36 हजार रूपए छीन लिए और बाइक की चाबी छीनकर ले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



