हवा भरते समय हुआ हादसा और हो गयी युवक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हवा भरते समय हादसा हो जाने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई महेन्द्र पुत्र मदनलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 8 जनवरी की दोपहर को 12 बजे के आसपास कृष्ण मार्केट कोड़मदेसर फांटे के पास उसका भाई मुकेश टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान हवा भरते समय टायर का कड़ा निकलकर सिर में लग गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!