Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में पेड़ से व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर से जुड़ी है। इस सम्बंध में सींथल के रहने वाले पप्पुराम ढोली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 8 जनवरी की रात को उसके भाई सेठाराम ने खेेत में पेड़ से फांसी लगा ली। परिवादी ने बताया कि उसका भाई बीते काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





