Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रखर हिंदूवादी नेता, विधायक टी. राजा सिंह का आज देशनोक में मां करणी जी की प्रतिमा,तलवार और साफा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। आज मां करणी की पावन धरा देशनोक में प्रखर हिंदूवादी नेता और तेलंगाना गौशमहल विधानसभा के फायरब्रांड विधायक टी. राजा सिंह का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सिंवर, बजरंग तंवर, बृजमोहन पुरोहित, सुनील भांभू, भवानी शकर खत्री, अरुण छलानी गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें शौर्य का प्रतीक तलवार और सम्मान का प्रतीक साफा (पगड़ी), व मां करणी की प्रतिमा भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। टी. राजा सिंह को साफा पहनाकर उनकी धर्म के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान किया गया, वहीं तलवार भेंट कर उनके द्वारा हिंदुत्व की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।



