Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बकरी चराने गए व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मैनसर में 8 जनवरी की दिन की है। इस सम्बंध में मैनसर निवासी खाजुदीन पुत्र मांगूखां ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई फारूख बकरी चराने के लिए गया हुआ था। इस दोरान घर के पास में बनी पानी की डिग्गी में गिर गया और पानी में गिरने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





