भाजपा के मंडल के पदाधिकारी की वाहन के नीचे दबने से मौत-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। वाहन के नीचे दबने से भाजपा के मंडल के पदाधिकारी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटा से जुड़ी है। जहां पर हादसे में मृतक ट्रॉली के नीचे दब गया था। मृतक अर्जुनपुरा निवासी नरेश सोलंकी है। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुरा में नरेश अपने खेत में उगे आलू ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सब्जी मंडी ले जा रहे थे। ट्रैक्टर उनके पिता चला रहे थे, जबकि नरेश ट्रॉली में आलू की बोरियों के ऊपर बैठा हुआ था। अर्जुनपुरा स्थित तुलसी रिजॉर्ट के पास हादसा हुआ।

 

ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही नरेश उसके नीचे दब गया और गंभीर घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।

 

नरेश सोलंकी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। वे बोरखेड़ा मंडल में मंत्री पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस एमबीएस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट कराया। कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!