Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में कृषि कार्य से जुड़ा काम करते समय ट्रैक्टर के पलट जाने से बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला के दंतौर से जुड़ी है। जहां पर 9 केएनडी में पृथ्वीराज नाम का बुजुर्ग अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान काम करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है ।





