

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रंगदारी नहीं देने पर देर रात को कार को आग के हवाले कर देने की खबर सामने आयी है। घटना 5-6 जनवरी की रात को करीब पौने तीन बजे के आसपास मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 10 में श्याम सुंदर सोनी के घर के आगे की है। श्याम सुंदर सोनी ने इस सम्बंध में बाइक पर सवार अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि देर रात को शोर-शराब सुना तो वह बाहर आया।
बाहर देखा कि आरोपी पेट्रोल छिड़कर उसकी कार को आग लगा रहे है । परिवादी ने बताया कि आरोपियों के हाथों में हथियार थे और कार को आगे के हवाले कर दिया। जिसके चलते कुछ ही मिनटों में कार धूं-धूं कर जल गयी। परिवादी ने बताया आरोपी ने उससे 23 दिसंबर को पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। आग लगाते समय आरोपियों ने कहा कि पांच लाख की व्यवस्था कर ले अन्यथा तेरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



