Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी चालक की आंखो के सामने से पैसे पार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के लालजी होटल के सामने 25 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में आदर्श विद्या मंदिर के पीछे गंगाशहर में रहने वाले राधेश्याम पुत्र जगदीश विश्नोई ने देवीङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। 25 दिसंबर को वह टैक्सी में सवारियों के लिए आवाज लगा रहा था। इस दौरान आरोपी उसके गले से पैसे चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





