Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम से जा रहे व्यक्ति को कैंपर गाड़ी के चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के रिड़मलसर सिपाहियान में 14 दिसंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रिड़मलसर निवासी सलमान तंवर ने कैंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि उसके जीजा बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान कैंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके जीजा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके जीजी गाड़ी से गिर गए और दोना हाथों और पसलियों पर गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



