एलआईसी में पॉलिसी के नाम पर ठगी करने का आरोप-crime news 

crime news राजस्थान 1 न्यूज,बीकानेर। एलआईसी पॉलिसी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर के पदमपुर क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में परिवादी ने न्यायालय के मार्फत मुकदमा दर्ज करवाया है । शिकायत में देवराज निवासी 3 जेजे (पदमपुर) ने बताया- उसकी लड़की जयपुर में टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपी मनोज कुमार निवासी सिंहाना (झुंझुनूं) की लड़की से मुलाकात हुई। मनोज कुमार ने लड़की को बताया कि वह टीचर और एलआईसी का एजेंट है। वह लोगों की पॉलिसी करता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की से कहा कि एलआईसी में एक शानदार स्कीम आई है हुई। आपको एकबार 1.35 लाख रुपए जमा करने होंगे। 10 साल बाद 7 लाख का रिटर्न मिलेगा।

 

लड़की ने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के पिता देवराज से बात की। देवराज ने मनोज की बातों पर भरोसा किया और उसके झांसे में आ गया। बाद में देवराज ने अलग-अलग किस्तों में टोटल 1.35 लाख रुपए आरोपी मनोज कुमार को एलआईसी की पॉलिसी करने के नाम पर दे दिए।
पैसे देने के बाद जब देवराज ने पॉलिसी की कॉपी मांगी तो मनोज टालता रहा। आरोपी ने कहा कि पॉलिसी उसके पास है, 10 साल बाद सीधे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा देगा। बाद में आरोपी ने कहा कि उसने कोई पॉलिसी नहीं की थी। उसने ठगी मारनी थी जो मार ली। अब जो करना है कर लो। जिसके बाद देवराज ने पुलिस थाना पदमपुर में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!