Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप के पलटने से नीचे दबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही बाड़ेला में 1 जनवरी की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बाड़ेला निवासी हंसराज ने रिपोर्ट देेते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी खेतू व बेअे हंसराज के साथ पिकअप से खेत जा रहा था।


इस दौरान रास्ते में कच्चे रास्ते में अचानक से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते उसका बेटा गजानंद घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



