Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालात में मिले व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र की हे। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में आदर्श शर्म ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 29 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालात में मिला था। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





