नए साल पर भेरुजी दर्शन कर लौट रहे व्यक्ति की मौत

BIKANER News राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। नए साल पर भेरुजी के दर्शन कर लोट रहे व्यक्ति की गायों को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के कोडाणा होटल के पास की है। जहाँ गायों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टैक्सी पलटने से अधेड़ की मौत हो गई।

इस संबंध मृतक के बेटे प्रेम नारायण नायक ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता बनवारी लाल नए साल की शुरुआत को लेकर कोडमदेसर भेरूजी मंदिर में दर्शन करके वापस आ रहे थे।

इस दौरान कोडाणा होटल के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर गाय आगे आ गई। जिसके चलते  गाय को बचाने के चक्कर में टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। जिससे उनके पैर, सिर और सीने में अंदरूनी चोट लगने के कारण वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!