IPL 2026 राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बांग्लादेश में ङ्क्षहदूओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर अब बीसीसीआई भी सख्त हो गया है। बीसीसीआई ने केकेआर के ऑनर शाहरूख खान को अहम निर्देश दिए है। बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जारी हिंसा की वजह से उन्हें हटाने की मांग उठ रही थी।


बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के बीच रहमान के आईपीएल में खेलने का विरोध हो रहा है। वहां पिछले 14 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा।
शिवसेना नेता संजय निरुपम,देवकी नंदन ठाकुर, संगीत सोम सहित अनेक लोगों ने शाहरुख खान से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने की अपील की थी।



