Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर में चुन्नी से फस जाने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के छीलाा कश्मीर की है। इस सम्बंध में मृतका के बेटे वीरेन्द्र ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 1 जनवरी को दोपहर को करीब एक बजे के आसपास मेरी माँ सावित्री देवी खेत में टेक्टर और मशीन से मूंगफली की सफाई कर रहे थे।


इस दौरान उसकी माँ की चुन्नी ट्रेक्टर कि सापट में आ गया और चुन्नी गलें फस गयी। जिसके चलते उसकी माँ की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



