राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा जा रहे भक्तों के लिए जोशी परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा में तैयार मिलेगा। ठंडे जल के टैंकर के साथ जोशी परिवार मूलचन्द सर्किल जस्सूसर गेट से रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व आरती के समय रेखचन्द पांडिया, राम विलाश पारीक, संजय कुमार जोशी, धीरज पारीक, प्रभुदयाल चोधरी, सिद्धार्थ पारीक, किशन पांडिया, धीरज तिवाड़ी, प्रकाश गहलोत, गोपाल पारीक, सुनील जोशी, आदित्य जोशी, करण जोशी, सुरेश पारीक, मनोज पारीक, ललित व्यास एवँ जोशी परिवार की महिलाएं आनंदी देवी, लक्छमी देवी, नन्दनी जोशी, शिखा जोशी, सुनीता पारीक, चारुल जोशी आदि भी शामिल हुए।
