Road Accident राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीती रात को चलती बस में टक्कर के बाद आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग की है। जहां एनएच-48 पर हिरियूर तालुक में हादसा हुआ है। बीती रात को स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।
कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले के शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्री गंभीर हैं।



