Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते कई महीनों से सीवर लाइन,सड़कों की समस्याओं से जूझ रही जनता ने आज नगर निगम में प्रदर्शन किया और कुछ ही घंटे में मौके पर काम शुरू हो गया। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या आम आदमी को प्रदर्शन करने पड़ेगा अगर काम शुरू करवायान हो।
दरअसल वार्ड नंबर 1 और 21 में सीवर लाइन की समस्या और सड़की समस्या को लेकर बीते करीब 6-7 महीने से जनता परेशान हो रही थी।


आज एक प्रतिनिधि मंडल मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, पार्षद प्रतिनिध मुनीराम कूकणा, हसन अली गोरी, संजय माली, हरिकिशन जाट के नेतृत्व में निगम अधिकारियों से मिला और समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद मौके पर ही प्रतिनिधि मंडल द्वारा निगम अधिकारियों को पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला से बात करवाते हुए समस्याओं के समाधान की बात कहीं गयी। जिसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने भी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इस सम्बंध में उचित कार्रवाई के लिए कहा।
प्रतिनिधि मंडल की वार्ता के कुछ ही घंटे में अब काम शुरू हो गया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि डॉ. कल्ला के हस्तक्षेप के बाद तुरंत प्रभाव से काम शुरू हो गया।
इस दौरान स्थानीय नागरिक गणपत प्रजापत, राजू सेन, राजूराम सेन, शंकर लाल, कपिल सेन, नरपत स्वामी, रामकिशन कूकना सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रहीं।



