Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टावर पर काम करते समय गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के सेवड़ा की है। जहां पर टावर पर काम करते समय नीचे गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो गयी। इस सम्बंध में रामपुरा ताल चुरू निवासी सदंीप कुमार पुत्र हुणताराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई जसिंह पुत्र हुणताराम 18 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास टावर का कार्य कर रहा था। इस दौरान काम करते समय वह अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें लगी। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



