Bikaner Division राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूर की अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के सादुलशहर से जुड़ी है। जहां पर सरकारी हॉस्पीटल में मजदूर की की मौत हो गयी। हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई। मृतक काफी समय से सादुलशहर में मजदूरी का काम करता था और उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था।


इस संबंध में मर्ग सूचना दर्ज कर शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक करीब 15 वर्ष पहले गांव सुंदरपुरा में रहता था, लेकिन पिछले लंबे समय से सादुलशहर में ही मजदूरी करता था। जानकारी अनुसार मृतक सादुलशहर में सीमेंट व्यापारी प्रवीण गोयल की सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। वह मंगलवार शाम को हॉस्पिटल में बीमार होने पर दवाई लेने गया था। इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अपील की है कि मृतक गुरजंट सिंह के कोई वारिस या परिजन हैं, तो वे तुरंत सादुलशहर पुलिस थाने से संपर्क करें। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



