Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार की सुबह बीकानेर जिले में घना कोहरे को देखने को मिला। इस सर्दी के मौसम का आज पहला कोहरा दिखा। कोहरे के साथ ही बीकानेर जिले में सर्दी का असर तेज हो गया। सुबह के समय में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। तापमान में आई अचानक गिरावट ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आमदिनों के मुकाबले सुबह की दिनचर्या सुस्त सी दिखी।


बीकानेर शहर का न्यूनतम तापमान अब गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अब तक शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, लेकिन कोहरे के साथ अचानक ठंड बढ़ गई है। हालांकि कड़ाके की सर्दी का असर अभी पूरी तरह सामने आना बाकी है मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है। बीकानेर शहर के साथ ग्रामीणों इलाकों में भी आज कोहरा देखने को मिला। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।



