एमडी के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा के नश के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। रेंज के चारों जिले में लगातार एक्शन हो रहा है। जिसके चलते बड़ी मात्रा नशीला पदार्थ पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में सदर पुलिस टीम ने सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एमडी के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्षित और भूपेन्द्र नाम के युवकों को 6.63 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा है।

 

पुलिस ने युवकों के पास से एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत दो युवकों के पास से एमडी जब्त की है और आरोपियों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!