Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली कंपनी के अधिकारी पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना रोशनी घर चौराहे के पास की बतायी जा रही है। जहां पर बिजली कंपनी के जेईएन पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया।बिजली कंपनी के जेईएन लक्ष्मण को इस हमले में चोटें लगी है। जिसको आसपास के लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इस सम्बंध में सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि बिजली कंपनी के अधिकारी के साथ मारपीट की गयी है। जिसमें कंपनी के अधिकारी को चोटें लगी है। कंपनी की और से रिपोर्ट दी जा रही है। जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट करने वाले लोगों के बारे में जानकारी नहंी मिल पायी है कि आखिर मामला क्या है।


इस सम्बंध में लक्ष्मण चौधरी पुत्र भंवरलाल चौधरी निवासी गाढ़वाला जेईएन बीकेईएसएल डी-5 ने अकबर, शौकत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह 15 दिसंबर को में परिवादी व एईएन डी-5 आशित कुमार शहा टीम के साथ गैरसरिया मोहल्ले,पठानों के मोहल्ले में अवैध हूकिंग हटाने के लिए गए। वहां पर टीम ने 20 घरों से अवैध हूकिंग हटाई। जब हूंकिग हटाकर ऑफिस पहुंचे तो दोपहर को करीब पौने तीन बजे के आसपास अकबर ने फोन करके कहा कि तुमने मेरे घर की हूकिंग हटा दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी अकबर ने कहा कि तुम ऑफिस से बाहर आओ आज तुम्हे जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। जिस पर परिवादी ने कहा कि में ऑफिस के बाहर नहीं आऊंगा तुम अंदर आ जाओ। इसके बाद आरोपी ऑफिस में आया और कहा कि तुम आए दिन हमारे कनेक्शन काट देते हों तुम्हे कई बार मना किया लेकिन तुम मान नहीं रहे हो।
परिवादी ने बताया कि शाम को करीब साढ़े चार बजे के आसपास वह अपनी बाइक से पवनपुरी ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान सरकारी गोदाम के पास पहुंचा तो पीछे से ऑटो में आरोपी आए। आरोपियों ने उसके छाती पर तलवार से मारी और गिरा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने गिरे हुए परिवादी के साथ मारपीट की और भीड़ हुई तो मौके से भाग गए। परिवादी ने बताया कि अवैध कनेक्शन को लेकर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हंसराज पुलिस उप निरीक्षक को दी है ।



