9 लाख के सेटलमेंट में अधिकारी ले रहा था रिश्वत,पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News बीकानेर में एसीबी के एक्शन से जुड़ी मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर एसीबी ने आज टैक्स सेटलमेंट के मामले में रिश्वत ले रहे एक अधिकारी को पचास हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब जानकारी सामने आयी है कि टैक्स असिस्टेंट पुरुषोत्तम जोशी ने कोल्डड्रिंक कंपनी के नौ लाख की रिकवरी के सेटलमेंट के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे।

 

इस सम्बंध में 13 दिसंबर को परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी। जिस पर एसीबी की टीम ने दो दिनों तक परिवाद की जांच की और सत्यापन करवाया। सत्यापन और पुख्ता हो जाने के बाद सोमवार को एसीबी के एडिशनल एसपी आशीष कुमार की टीम स्टेट जीएसटी ऑफिस पहुंची। जहां पर रिश्वत लेते ही एसीबी ने अधिकारी को दबोच लिया। उसके पास रंगे हुए नोटों को बरामद किया है। आरोप है कि टैक्स बचाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

कार्रवाई के दौरान जीएसटी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं रिश्वत से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में की जांच जारी है।
इस सम्बंध में 13 दिसंबर को सम्बंधित फर्म ने शिकायत दी थी। जिस पर एसीबी ने सत्यापन किया और आज कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!