Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और परेशान करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 दिसंबर की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह आरोपी पक्ष के घर पर हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन को और अधिक दहेज के लिए परेशान किया और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





