Bjp National Update राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। लंबे समय से भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार किया जा रहा है। जिस पर एकबारगी विराम लग गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण ङ्क्षसह ने इस सम्बंध में घोषणा की है। वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।


बता दे कि नड्डा के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद से ही लगातार नए अध्यक्ष का इंतजार किया जा रहा था। जिसको लेकर रोज नए नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन भाजपा ने एक बार फिर ऐसे नेता को कार्यकाारी अध्यक्ष बनाया है जिसकी कोई चर्चा भी नहीं थी।



