Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईमित्र से घर लोट रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में सुंई निवासी सहजाद पुत्र लियायकत ने जलालूदीन, कश्मीर, सोयल, जाहिर, व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 दिसंबर की सुबह की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह मैन बाजार के गुवाड़ में ईमित्र की दुकान पर किसी काम से गया हुआ था। जहां से वापिस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर पीछे से वार किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने लाठियों से मार-मारकर अचेत कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



