काम करते समय फिसला पैर, 18 वर्षीय युवती की पानी में डूबने से मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय अचानक से पैर फिसल जाने और 18 वर्षीय युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में कुचौर अगुणी निवासी श्रीकिशन पुत्र अन्नाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 11 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास उसकी 18 वर्षीय बेटी मैना खेत में कृषि से जुड़ा काम कर रही थी। इसी दौरान पैर फिसल गया। जिसके चलते उसकी बेटी पानी की होद में गिर गयी और पानी में डूबने से उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!