National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री का निधन हो गया है। आज सुबह करीब साढ़े छ: बजे के आसपास उन्होने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। जहां वे लंबी बीमारी के कारण घर पर ही देखरेख में थे। शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाला, जिसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की।


राजनीति में उनका सफर 1967 में शुरू हुआ, जब उन्होंने लातूर नगर पालिका में काम संभाला। यह शुरुआत आगे चलकर एक बड़े राजनीतिक करियर की नींव बनी। 1980 में वे पहली बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद बने और उसके बाद लगातार सात बार इसी सीट से जीतकर संसद पहुंचे।
शिवराज पाटिल, 1991 से 1996 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। 2004 में चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्र में गृह मंत्री बनाया गया लेकिन 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया बाद में उन्हें पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया, जहां उन्होंने 2010 से 2015 तक सेवा दी।



