Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गंगाशहर के बसंत विहार कॉलोनी में एक गाड़ी से यह डोडा जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब 45 किलो अवैध डोडा जब्त किया है।


पुलिस को मौके से अवैध डोडा औैर गाड़ी मिले है। जबकि कोई भी व्यक्ति गाड़ी के पास नहीं मिला। पुलिस ने अवैध डोडा और गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस टीम गाड़ी नंबरो के आधार पर तलाश में जुटी है कि आखिर गाड़ी किसकी है और यहां कैसे पहुंची। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, ओमप्रकाश, मुखराम, अशोक, गौरव आदि शामिल रहें।



