Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के गोपालसर की है। जहां पर रहने वाले सोहनलाल ने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। इस सम्बंध में मृतक के परिजनों ने रिपेार्ट दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।





