Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाठियों,सरियों से मारपीट कर जेब से पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में कोलायत निवासी नैनुराम पुत्र प्रकाशराम ने सुनील, सुखाराम, भरत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 दिसंबर की रात को 10 बजे के आसपास पीबीएम के बच्चा हॉस्पीटल के पास की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके साले के साथ लाठी,सरियों से मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने जेब से 1500 रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





