Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूल जाने का बोलकर निकले नाबालिग के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सतासर से जुड़ी है। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता प्रेमाराम पुत्र गोपालराम सुथार ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 9 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे के आसपास उसका 15 वर्षीय बेटा स्कूल जाने के लिए घर से तैयार होकर निकली था लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





