Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तलाक के फर्जी कागजात दिखाकर शादी करने और मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में इस्तगासे के जरिये कोतवाली पुलिस थाने में अफसान पुत्री रोशन ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि मौसिन खां, शाहीदा बानो, वसीम खां, हीना, जमालुदीन ने उसे धोखे में रखा।


प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे तलाक के झूठे दस्तावेज दिखाए और शादी कर ली। जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420, 467, 471, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच थानाधिकारी सविता डाल कर रही हैं।



