Bikaner News चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर कुछ समय पूर्व चोरी की वारदात हो गयी थी। जिसमें लाखों के गहने और नकदी पार की गयी थी। जिस पर पुलिस टीम ने मामला के राज से पर्दाा उठा दिया है । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आदतन चोर को पकड़ा है। जिसके पास से 90 प्रतिशत से ऊपर चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए है साथ ही करीब साढ़े तीन लाख की से ऊपर की नकदी भी जब्त की गयी है।



एनडीशन एसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर की रात को सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के कोचरों का मोहल्ला स्थित विमलचंद कोचर में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की वारदात को ट्रैस आउट करने के लिए सीओ सिटी अनुज व कोतवाली एसएचओ सविता डाल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही पुलिस की परंपरागत तरीके से मुखबिरों का सहारा लिया गया। इस दौरान टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की।

अनुसंधान के दौरान छह दिसंबर को नोखा निवासी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या को दस्तयाब किया। जिससे पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही 21 चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी आदतन अपराधी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 17 मिनटों में ही चोरी की वारदात को अजंाम देकर निकल गया।



