प्रदेश के 19 सीएमएचओ को नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के 19 सीएमएचओ को नोटिस दिया गया है। राजस्थान में मेडिकल सेक्टर को डिजिटल रूप से अपग्रेड करने के लिए सरकार ने इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। इस सिस्टम को लागू करने में कई जिलों में लापरवाही बरती जा रही है। इसे देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) निदेशक ने राज्य के 19 जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी सीएमएचओ से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

 

यह नोटिस मॉड्यूल को निर्धारित समय सीमा में एक्टिव नहीं करने के कारण जारी किया है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 नवंबर तक सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह डिजिटल मॉड्यूल एक्टिव करके फंक्शनल करना था। इसे लेकर जब पिछले दिनों स्टेट लेवल पर बैठक हुई तो सामने आया कि 19 जिलों की कई सीएचसी, डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में ये सिस्टम पूरी तरह शुरू ही नहीं करवाया गया।
इसे देखते हुए जयपुर में दोनों सीएमएचओ के अलावा दौसा, भरतपुर, चूरू, जोधपुर, अलवर, सीकर, बारां, उदयपुर, खैरथल-तिजारा, डीग, डूंगरपुर, बाड़मेर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, चित्तौडग़ढ़ और झुंझुनूं जिलों के सीएमएचओ को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!