Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ विवाहिता के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर मंगलवार सुबह विवाहिता अपने 9 माह की बच्ची को लेकर ढ़ाणी से गांव जाने का बोलकर निकली लेकिन गांव नहीं पहुंची। इस सम्बंध में विवाहिता के पति ने रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार उसकी पत्नी ढ़ाणी से निकली लेकिन गांव नहंी पहुंची। आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





