Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह की है। जहां पर ऊन मंडी के पास पुलिया के नीचे घूमने के लिए निकला 18 वर्षीय युवक छेलुराम निवासी बरजू हाल बजंरग धोरा की टे्रन की चपेट में आने से मौैत हो गयी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं का छात्र छेलुराम सुबह घूमने के निकला था। इस दौरान पुलिया के नीचे ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी।



